| 0000000000 | ||
| -काजल कुमार |
Thursday, July 8, 2010
Tuesday, July 6, 2010
कुछ समाचार तकनीक व विज्ञान की दुनिया से
| अमेरिका के राष्ट्रपति ने लगभाग 10,000 करोड़ रूपये के बराबर धनराशि सौर ऊर्जा क्षेत्र में कार्य के लिए स्वीकृत की है. इस राशि से नए बिजलीघर स्थापित किये जाएंगे. भारत में भी एक सौर ऊर्जा मंत्रालय है जिसके मंत्री श्री फ़ारूख़ अबदुल्ला हैं. क्या कभी भारत भी इस क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेगा ! |
| क्या आप जानते हैं कि माइक्रोसो़फ़्ट की मंशा, बाज़ार में दो मोबाइल फ़ोन लाने की थी. इनका नाम “किन” रखा गया है. लेकिन अब इसने साफ़ किया है कि ये फ़ोन केवल अमेरिका तक ही सीमित रहेंगे. क्या माइक्रोसोफ़्ट को आत्मबोध हो गया है कि हार्डवेयर इसके बस की बात नहीं? | |
| बच्चों को आगे बढ़ाने की अंधी दौड़ केवल भारत के ही मध्यवर्ग में नहीं है, अमेरिकी भी इसमें पीछे नहीं हैं. लेकिन वे केवल पढ़ाई के लिए जान देने में ही विश्वास नहीं करते बल्कि उन्होंने एक नया तरीक़ा अपनाया है और वो है बच्चों की पैदाइश ही निर्धारित कर लेना. इस दिशा में, आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि अपुष्ट समाचारों के अनुसार, वहां एक शुक्राणु बैंक की स्थापना की गई है जिसमें नोबल पुरूस्कार विजेताओं के शुक्राणु रख गए हैं जिन्हें भावी माताएं अच्छे बच्चे पैदा करने के लिए प्रयोग कर रही हैं. |
| 0000000000 | ||
| -काजल कुमार |
Monday, June 28, 2010
लिनक्स संबंधी सबसे बड़ी भ्रांति (3/3)
| (लिनक्स पर तीन लेखों की कड़ी में यह तीसरा व अंतिम लेख है) | ||
| | ||
| एक भ्रांति जो आमतौर पर देखने में आती है वह ये है कि लिनक्स में लिखी फ़ाइलें विंडोज़ में नहीं खुलतीं. सबसे पहले तो यह जान लें कि जैसे विंडोज़ में नहीं बल्कि वर्डप्रोसेसर एम.एस.वर्ड या वर्डप्रो वगैहरा में फ़ाइलें लिखी जाती हैं ठीक उसी तरह लिनक्स में भी फ़ाइलें नहीं लिखी जातीं बल्कि इसमें भी विभिन्न वर्ड प्रोसेसर प्रयुक्त होते हैं. और यही वर्डप्रोसेसर फ़ाइलें लिखने व पढ़ने के लिए प्रयोग होते हैं. इसलिए फ़ाइलों का खुलना-न-खुलना वर्ड प्रोसेसर पर निर्भर करता है. | ||
| | ||
| एक महत्वपूर्ण बात यदि समझ ली जाए तो बहुत सुविधा होगी और वह ये है कि विंडोज़ के प्रोग्राम जान-बूझकर यह विकल्प नहीं देते कि आप वे फ़ाइलें लिनक्स प्रोग्रामों में खोल सकें क्योंकि विंडोज़, | ||
| | ||
| मतलब ये कि विंडोज़ प्रोग्रामों की फ़ाइलों पर आप लिनक्स में भी काम कर सकते हैं. यानि विंडोज़ आपको भले ही अपने ही प्रोग्रामों का ग़ुलाम बना कर रखना चाहता हो, लिनक्स आपको विंडोज़ से तो आज़ादी देता ही है गर आप चाहें तो उन्हीं फ़ाइलों पर विंडोज़ वातावरण में भी काम कर सकते हैं. | ||
| | ||
| इतना ही नहीं, भले ही विंडोज़ के एम.एस.वर्ड जैसे प्रोग्राम लिनक्स में न चलते हों पर abiword, ओपन आफ़िस जैसे प्रोग्राम लिनक्स में तो चलते ही हैं, इन्हें आप विंडोज़ में भी इन्सटाल कर सकते हैं और इनपर बनाई गई फ़ाइलें दोनों ही वातावरण में चल सकती हैं बस आपको फ़ाइल सेव करते समय फ़ार्मेट का ध्यान रखना होगा. |
0000000
Sunday, June 27, 2010
लिनक्स में वायरस/मैलवेयर क्यों दुखी नहीं करते (2/3)
| विंडोज़ में इतनी फ़ाइलें व फ़ोल्डर होते हैं कि कई बार तो मुझे लगता है कि शायद इनका पता तो अब विंडोज़ बनाने वालों को भी नहीं होगा. विंडोज़ में कुछ सिस्टम फ़ोल्डर डिफ़ाल्ट रूप से छुपे रहते हैं जिन्हें हम हिडन (hidden) के नाम से जानते हैं. विंडोज़ इन्हें बहुत महत्वपूर्ण मानता है. इन्हें डिलीट करने से विंडोज़ काम करना बंद कर सकता है या क्रैश हो सकता है. आमतौर से वायरस बनाने वाले लोग भी अपने प्रोग्राम इसी तरह के हिडन फ़ोल्डर में इंस्टाल करते हैं. इनके नाम विंडोज़ फ़ोल्डरों से मिलते जुलते हो सकते हैं. कभी-कभी तो ये अपने प्रोग्राम विंडोज़ के हिडन फ़ोल्डरों में भी इंस्टाल कर देते हैं. इन दोनों ही दशाओं में वायरस/मैलवेयर को ढूंढ पाना बहुत मुश्किल होता है. |
| विंडोज़ ने अपनी एकाधिकारात्मक प्रवृत्तियों के चलते अनगिनत दुश्मन बनाए हैं जो इसके हरेक गढ़ में सेंध लगाने के बस बहाने ही ढूंढते रहते हैं जबकि दूसरी ओर लिनक्स, हैक्सर्ज़ व वायरस बनाने वालों का पसंदीदा दुश्मन कभी नहीं रहा. बल्कि सच तो यह है ये लोग लिनक्स को आगे बढ़ाने में हमेशा तत्पर रहे हैं. विश्व के एक से बढ़कर एक साफ़्टवेयर बनाने वाले रचनात्मक मस्तिष्क अपने खाली समय में लिनक्स की प्रगति के लिए योगदान देते आए हैं. और तो और, लिनक्स के सभी संस्करण नियमित रूप से अपडेट देते रहते हैं जिन्हें प्रयोक्ता मुफ़्त ही डाउनलोड भी कर सकते हैं. लिनक्स, एकाधिकारवाद के विरूद्ध, आज एक आंदोलन का नाम है. ऐसा भी नहीं है कि लिनक्स एकदम ही नि:शंक है, इसमें भी कुछ-कुछ अपवाद हैं पर आप इन्हें अपवाद ही मान कर चलें. |
|
|
| 000000000000 | ||
| -काजल कुमार |


