Showing posts with label hindi. Show all posts
Showing posts with label hindi. Show all posts

Sunday, February 10, 2019

अब आप मोबाइल से हिंदी की सामग्री सुन भी सकते हैं

अभी तक अंग्रेजी पढ़ कर सुनाने वाली एप्‍लीकेशन (एप) तो नेट पर आमतौर से उपलब्ध थीं, लेकिन हिंदी पढ़ कर सुनाने वाले ऐप के बारे में. अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं थी. हाल ही में एक ऐप 'Voice Aloud Reader' नज़़र से गुजरा जिससे आप हिंदी की किसी भी सामग्री को सुन सकते हैं. इस ऐप कीी डिफ़ॉल्ट भाषा अंग्रेजी है, इसे हिंदी पढ़वाने के लिए आपको करीब 21 एमबी का डाउनलोड अलग से करना पड़ेगा, जिसे आप इसी एप के अंदर से ही जा कर, कर सकते हैं. मेरा सुझाव है क‍ि यह एप डाउनलोड करने के बाद आप इसके तीनों ट्यूटोरियल एक बार ज़रूर देख लें.

गूगल प्‍ले स्‍टोर पर इसके फ्री और पेड, दो वर्जन हैैं उपलबध हैैं. 


इस ऐप के बारे में अधिक जानकारी यूट्यूब पर उपलब्ध 3 ट्यूटोरियल से प्राप्त की जा सकती है जिनके लिंक नीचे दिए जा रहे हैं









Thursday, November 30, 2017

64 bit के विंडाेज़-7 में रेमिंगटन हिंदी टाइपिंग


यदि अाप 64 bit के विंडाेज़-7 में, रेमिंगटन हिंदी टाइप करने की समस्या से जूझ रहे हैं ताे नीचे दिए लिंक से फ़ाइल डाउनलाेड कर, इन्स्टाॉल कर सकते  हैं. 






Saturday, January 17, 2015

क्या आप मोबाइल में अभी भी कीबोर्ड से ही लि‍ख रहे हैं ?

एंड्रॉयड आधारि‍त कि‍सी भी स्‍मार्टफ़ोन और टैबलेट में कीबोर्ड से लि‍खने की आवश्‍यकता अब लगभग समाप्‍त ही हो चली है. अब लि‍खने के बजाय आप बोल कर सीधे ही टाइप कर सकते हैं या फि‍र स्क्रीन पर अंगुली से भी लि‍ख सकते हैं. यदि‍ स्‍क्रीन छोटा है और अंगुली से लि‍खने में असुवि‍धा  होती है तो आप स्‍टाइलस का प्रयोग भी कर सकते हैं. स्‍टाइलस, कई ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्‍ध हैं और बहुत सस्‍ते हैं लेकि‍न इन्‍हें रखना-संभालना भी अपने आप में ही एक काम है इसलि‍ए बेहतर है कि‍ आप अंगुली से ही लि‍खने का कुछ अभ्‍यास कर लें. ये सुवि‍धाएं हिंदी,  अंग्रेज़ी व अन्‍य कई भाषाओं के लि‍ए मुफ़्त उपलब्‍ध हैं.

हिंदी में लि‍खना

इसके लि‍ए आप ‘GoogleHindi Input’ (गूगल हिंदी इनपुट) का मुफ़्त संस्‍करण, ‘गूगल प्‍ले स्‍टोर’ से डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें आपको हिंदी और अंग्रेज़ी के कीबोर्ड तो मि‍लेंगे ही, हस्तलि‍पि‍ को अक्षरों में बदलने वाला वि‍कल्‍प भी मि‍लेगा. नि‍म्‍न चि‍त्र में दर्शाए गए स्‍क्रीन के अनुसार आप जो शब्‍द अंगुली से लि‍खेंगे वे स्‍वत: टंकि‍त शब्‍दों में परि‍वर्ति‍त होते चले जाएंगे. इसमें आपको वर्ड प्रैडि‍क्‍शन की भी सुवि‍धा मि‍लती है. आपको दो बातें वि‍शेषत: ध्‍यान रखनी होंगी, कि‍ कि‍सी भी शब्‍द के ऊपर खींची जाने वाले रेखा आप पहले खींच लें, फि‍र उसके नीचे लि‍खें. या फि‍र, शब्‍दों के  ऊपर वाली रेखा का प्रयोग न करें. ऐसा करने से सि‍स्‍टम, इन शब्‍दों को आसानी से पढ़ लेता है. बाद में रेखा लगाने से, सि‍स्‍टम को सही शब्‍द टाइप करने में कुछ कठि‍नाई होती है.
 
 अंग्रेज़ी में लि‍खना

इसी प्रकार, अंग्रेज़ी में लि‍खने के लि‍ए ‘MyScript Stylus’ (माइस्‍क्रि‍प्‍ट स्‍टाइलस) का मुफ़्त संस्‍करण, ‘गूगल प्‍ले स्‍टोर’ से डाउनलोड कर सकते हैं. यह बीटा संस्‍करण है संतोषजनक काम कर रहा है. बहुत लंबे-लंबे वाक्‍य लि‍खने पर यद्यपि‍ यह कुछ धीमा हो सकता है.


बोल कर टाइप करना
एंड्रायड की गूगल आधारि‍त एक सुवि‍धा यह भी है कि‍ आप अंग्रेज़ी के अति‍रि‍क्‍त  हिंदी व अन्‍य भाषाओं में भी बोल कर टाइप कर सकते हैं. इसकी सीमा अभी यह है कि‍ आपको ऑनलाइन होना आवश्‍यक है. फोन/टैबलेट में यह सुवि‍धा नि‍म्‍न क्रम से प्रारम्‍भ की जा सकती है:-  सि‍स्‍टम सेटिंग्स > लेंगुएज एंड इनपुट >  गूगल वॉयस टाइपिंग. इसके बाद आप ‘गूगल वॉयस टाइपिंग’ के सैटिंग्‍स बटन को दबाएं तो नया मीनू आएगा. जि‍समें सबसे ऊपर ‘भाषा’ (Language) के अंतर्गत, हिंदी या अंग्रेज़ी लि‍खा होगा. आप इससे अपनी सुवि‍धानुसार भषा चुन  सकते हैं. आवश्‍यकतानुसार अन्‍य भाषा आप यहीं से जोड़ सकते हैं. बेहतर यह होगा कि‍ आप इस जगह एक ही भाषा का वि‍कल्‍प चुनें. एक से अधि‍क भाषा रखने पर सि‍स्‍टम कभी-कभी ठीक से कार्य नहीं करता है. इससे आप फ़ेसबुक, डाक्‍यूमेंट इत्‍यादि‍ में कहीं भी, बोल कर टाइप कर सकते हैं.   
आप कि‍सी भी कीबोर्ड पर बने माइक के नि‍शान को दबाकर वॉयस टाइपिंग शुरू कर सकते हैं. और ग़लति‍यों को कीबोर्ड की मदद से ठीक कर सकते हैं. नीचे के चि‍त्र में Swiftkey(स्‍वि‍फ्टकी) दर्शाया गया है. यह भी ‘गूगल प्‍ले स्‍टोर’ पर मुफ़्त उपलब्ध है.


इसके अति‍रि‍क्‍त, आप कीबोर्ड पर अंगुली उठाए बि‍ना भी शब्‍द लि‍ख सकते हैं, बस आपको व्‍यंजनों पर अपनी अंगुली बि‍ना उठाए चलानी होगी, जैसा कि‍ दाहि‍नी ओर के चि‍त्र में दि‍खाया गया है. हिंदी में यह सुवि‍धा स्‍वि‍फ़्टकी में, एवं अंग्रेज़ी में यह सुवि‍धा स्‍वि‍फ़्टकी के अति‍रि‍क्‍त गूगल कीबोर्ड में भी उपलब्‍ध है.
00000

Monday, March 10, 2014

हिंदी ईबुक रीडर के बारे में जानि‍ए.



हिंदी ईपब का फ़ोन स्‍नैप

आपने ईबुक रीडर का नाम अवश्‍य सुना होगा. ‘ईबुक’ का अर्थ है इलेक्‍ट्रॉनि‍क बुक यानि‍ वह पुस्‍तक जो इलेक्‍ट्रॉनि‍क उपकरण पर पढ़ी जा सके. इलेक्‍ट्रॉनि‍क उपकरणों की श्रेणी में स्‍मार्टफ़ोन, टैबलेट इत्‍यादि‍ आते हैं. इनके अति‍रि‍क्‍त इस उद्देश्‍य के लि‍ए ‘ईबुक रीडर’ अलग से आते हैं जो कई कंपनि‍यां बनाती हैं जि‍नमें किंडल सर्वाधि‍क प्रचलि‍त है. इसके अति‍रि‍क्‍त कोबो, सोनी, स्‍टैन्‍ज़ा इत्‍यादि‍ के भी ईबुक रीडर बाज़ार में उपलब्‍ध हैं.
इन इलेक्‍ट्रॉनि‍क उपकरणों पर पढ़ी जाने वाली पुस्‍तकों के कई फ़ार्मेट बाज़ार में प्रचलि‍त हैं जैसे:- .mobi  किंडल के लि‍ए, .rtf, .epub और .pdf अधि‍कांश इलेक्‍ट्रॉनि‍क उपकरणों, स्‍मार्टफ़ोन, टैबलेट आदि‍ के लि‍ए, .lrf सोनी रीडर के लि‍ए, . pbd पामरीडिंग उपकरणों के लि‍ए, .txt फ़ार्मेट को भी अधि‍कांश उपकरण पढ़ सकते हैं एवं इसे वैबपेज की तरह ब्राउजर में भी पढ़ा जा सकता है. किंतु ‘ईपब’ फ़ार्मेट अधि‍कांश इलेक्‍ट्रॉनि‍क उपकरणों, स्‍मार्टफ़ोन, टैबलेट इत्‍यादि‍ में पढ़े जाने के कारण सर्वाधि‍क लोकप्रि‍य होता जा रहा है.

हिंदी में, ईबुक रीडर के नाम पर भ्रांति‍ सी दि‍खाई देती है क्‍योंकि‍ हिंदी की सामग्री अभी पीडीएफ़ जैसे फ़ार्मेट में ही उपलब्‍ध है. जि‍से पाठक वास्‍तव में एक चि‍त्ररूप में ही अपने इलेक्‍ट्रॉनि‍क उपकरणों/स्‍मार्टफ़ोन पर पढ़ पाते हैं. जबकि‍ ये इलेक्‍ट्रॉनि‍क उपकरणों/स्‍मार्टफ़ोन अंग्रेज़ी व अन्‍य वि‍देशी भाषाओं के शब्‍दों को शब्‍दरूप में दि‍खाते हैं. अति‍रि‍क्‍त इसके, यूनि‍कोड में लि‍खे एम.एस. वर्ड जैसे फ़ार्मेट भी प्रचलि‍त हैं.
‘किंडल’ और ‘किंडल फ़ायर’ दो प्रचलि‍त ईबुक उपकरण हैं. ‘किंडल’, ई-इंक (E Ink) आधारि‍त उपकरण है जबकि‍ अमेज़न कंपनी का ‘किंडल फ़ायर’ आम एल.सी.डी. टैबलेट जैसा उपरण है. किंडल मुख्‍यत: पुस्‍तकें पढ़ने के लि‍ए बनाया बनाया गया है इसलि‍ए इसमें संगीत, वीडि‍यो, कैमरा, ईमेल आदि‍ की सुवि‍धा नही है जबकि‍ ‘किंडल फ़ायर’ में ये सभी सुवि‍धाएं भी है.
इन इलेक्‍ट्रॉनि‍क उपकरणों पर पढ़ी जा सकने वाली सामग्री वि‍भि‍‍न्‍न फ़ार्मेट में लि‍खी जाती है जि‍नमें ईपब (.epub) आज सर्वाधि‍क प्रचलि‍त फ़ार्मेट है. इसका वि‍कास अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल प्रकाशन फ़ोरम (http://idpf.org/) ने कि‍या है. यह एक ओपन फ़ार्मेट है, जबकि‍ कई दूसरे फ़ार्मेट कंपनि‍यों के ट्रेडमार्क युक्त फ़ार्मेट हैं एवं अन्‍य सभी कंपनि‍यों के इलेक्‍ट्रॉनि‍क उपकरणों पर कार्य भी नहीं करते हैं. ‘ईपब’ का मतलब है ‘इलेक्‍ट्रॉनि‍क पब्‍लि‍केशन’. 2007 से,  यह अपने पूर्ववर्ती फ़ार्मेटों की जगह लाया गया था.
इस फ़र्मेट की वि‍शेषताएं यह हैं कि‍ इसमें लि‍खी गई सामग्री स्‍क्रीन साइज़ के हि‍साब से स्‍वव्‍यवस्‍थि‍त हो जाती है यानि‍ फ़ॉट का साइज़ बढ़ाया जाए तो शब्‍द, सक्रीन के साइड में न छुप कर अपने आप नि‍चली लाइनों में व्‍यवस्‍थि‍त हो जाते हैं, इसी प्रकार फ़ॉंट का साइज़ घटाने पर इसके उलट प्रकि‍या होती है. इस फ़ार्मेट में चि‍त्र भी व्‍यवस्‍थि‍त कि‍ए जा सकते हैं. इस फ़ार्मेट में फ़ॉंट का साइज़ तो बढ़ाया-घटाया जा ही सकता है, फ़ॉंट और बैकग्राउन्ड का रंग भी अपनी पसंद/सुवि‍धानुसार बदला जा सकता है, यद्यपि‍ यह सुवि‍धा इस फ़ार्मेट को चलाने वाले सॉफ़्टवेयर में होती है न कि‍ फ़ार्मेट में, यह फ़ार्मेट इस प्रकि‍या के लि‍ए सक्षम होता है. इसके अति‍रि‍क्‍त इसमें ऑडि‍यो-वीडि‍यो की भी सुवि‍धा रहती है. अंग्रेज़ी में लि‍खी गई सामग्री को तो पढ़ने के बजाय सुना भी जा सकता है. हिंदी पाठ्यसामग्री को अभी हिंदी में सुनने की यह सुवि‍धा उपलब्‍ध नहीं है
यद्यपि‍ यूनि‍कोड आधारि‍त फ़ॉंट में लि‍खे गए .doc / .docx दस्‍तावेज इन फ़ार्मेट को सर्पोट करने वाले सॉफ़्टवेयर में पढ़े जा सकते हैं पर इनमें वे सभी उपरोक्‍त सुवि‍धाएं नहीं होतीं जो ईपब फ़ार्मेट में उपलब्‍ध हैं.
Calibre Software

आप फ़ाइलों को हिंदी ईपब फ़ॉर्मेट में ‘कैलि‍बर’ सॉफ़्टवेयर द्वारा कन्‍वर्ट कर सकते हैं. अभी यूनि‍कोड में लि‍खे गए केवल .docx डॉक्‍यूमेंट्स को ही हिंदी ईपब फ़ॉर्मेट में कन्‍वर्ट कि‍या जा सकता है. जबकि‍ पीडीएफ़ को ईपब में कन्‍वर्ट करने से अभी आशानुरूप परि‍णम नहीं मि‍लते हैं, आशा की जानी चाहि‍ए कि‍ भवि‍ष्‍य में यह भी सफलतापूर्वक कि‍या जा सकेगा. फ़ार्मेट बदलने के लि‍ए प्रयोग कि‍या जाने वाला ‘कैलि‍बर’ सॉफ़्टवेयर आज सर्वाधि‍क प्रचलि‍त सॉफ़टवेयर है और यह मुफ़्त व ओपन सोर्स सॉफ़्टवेयर है. इसे आप यहां http://calibre-ebook.com/ से डाउनलोड कर सकते हैं. गर्व की बात है कि‍ यह सॉफ़्टवेयर एक भारतीय द्वारा बनाया गया है. यदि आपका इलेक्‍ट्रॉनि‍क उपकरण/ स्‍मार्टफ़ोन, एंड्रॉयड आधारि‍त और हिंदी स्‍मर्थि‍त है तो हिंदी फ़ाइलों को ईपब फ़ार्मेट  में बदल लेने के बाद आप उन्‍हें FBReader या Moon+ Reader सॉफ़्टवेयर में पढ़ सकते हैं. ये दोनों सॉफ़्टवेयर गूगल प्‍ले स्‍टोर पर मुफ़्त उपल्‍ब्‍ध हैं. एफबीरीडर एंड्रॉयड के अलावा विंडोज़, मैक, लीनक्‍स इत्‍यादी दूसरे ऑपरेटिंग सि‍स्‍टम पर भी काम करता है. एफबीरीडर में यदि‍ कहीं-कहीं कुछ शब्‍द आपस में जुड़े दि‍खाई दें तो सैटिंग्स में जाकर उन्‍हें ठीक कि‍या जा सकता है. एफबीरीडर की तुलना में मूनप्‍लसरीडर सॉफ़्टवेयर अवश्‍य कुछ धीमा है. हिंदी में ईपब अभी अपने शैशवकाल में है, इस दि‍शा में बहुत काम कि‍ए जाने की आवश्यकता है. मैंने अभी तक कि‍सी प्रकाशक को हिंदी की पुस्‍तकें ईपब  फ़ार्मेट में उपलब्‍ध कराते नहीं पाया है. यद्यपि‍ हिंदी पुस्तकें .doc / .docx फ़ार्मेट में उपल्‍बध होने लगी हैं. लेकि‍न, यदि‍ आप हिंदी प्रेमी हैं और हिंदी की पुस्‍तकें अपने हि‍साब से पढ़ना चाहते हैं तो अब आप उन्‍हें  उपरोक्‍त वि‍धि‍ से कन्‍वर्ट कर अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं और अपनी सुवि‍धानुसार पढ़ सकते हैं.
Moon+ Reader
FBReader

हिंदी प्रकाशकों को भी इस दि‍शा में बड़ी पहल करने की आवश्‍यकता है कि‍ वे पारंपरि‍क रूप से केवल काग़ज़ पर ही छापने के बजाय इलेक्‍ट्रॉनि‍क फ़ार्मेट में भी पुस्‍तकें उपलब्‍ध करवाना शुरू करें इससे पुस्‍तकों की क़ीमत में भारी कमी की जा सकती है और पुस्‍तकों के बाज़ार का भी बहुत वि‍स्‍तार कि‍या जा सकता है. आज अमेज़न जैसी कई बड़ी कंपनि‍यां प्रत्‍येक पुस्‍तक को इलेक्‍ट्रॉनि‍क फ़ार्मेट में तो बेच ही रही हैं साथ ही साथ लगभग उस प्रत्‍येक फ़ार्मेट में भी उपलब्‍ध करवा रही हैं जि‍स भी फ़ार्मेट में ग्राहक उन्‍हें चाहता है.
00000
-काजल कुमार

Wednesday, June 19, 2013

एंड्रॉयड के पुराने वर्ज़न में हिंदी यूं पढ़ि‍ए/ लि‍खि‍ए


अभी भी बहुत से लोगों के पास, ऐसे मोबाइल और टैबलेट हैं जि‍नमें एंड्रॉयड का पुराना संस्‍करण फ़्रोयो (2.2 Froyo) है. अभी तक इन हैंडसेट में हिंदी नहीं लि‍खी जा सकती थी. लेकि‍न अब आप यह समस्‍या स्‍वयं हल कर सकते हैं. बस आपको अंग्रेज़ी दिखाने वाले कीबोर्ड से रोमन में लि‍खना होगा, ठीक वैसे ही जैसे हिंदी फ़ि‍ल्‍में के नाम हमें पोस्‍टरों पर अंग्रेज़ी में लि‍खे मि‍लते हैं.
यद्यपि‍ पहले, हिंदी पढ़ने के लि‍ए ‘ऑपेरा’ ब्राउज़र से काम चल जाता था लेकि‍न इसमें हिंदी, बि‍टमैप यानि‍ चि‍त्रों के रूप में प्रस्‍तुत होती थी जि‍सके कारण यह प्रक्रि‍या धीमी तो थी ही, इससे शब्‍द कॉपी भी नहीं कि‍ए जा सकते थे. बाद में, श्रीलंका की एक कंपनी ने ‘सैट’ (SETT) नामक ब्राउज़र नि‍काला पर यह धीमा और बहुत स्‍थान घेरने वाला सॉफ़्टवेयर रहा. 

अब ‘पीकॉक ब्राउज़र‘ (Peacock Browser) गूगल प्‍ले स्‍टोर पर उपलब्‍ध है, इसे डॉउनलोड कीजि‍ए. इस ब्राउज़र में आप हिंदी और अन्‍य भारतीय भाषाओं की बेवसाइट पढ़ सकते हैं. इसके अति‍रि‍क्‍त आपको हिंदी में लि‍खने के लि‍ए ‘गूगल हिंदी इनपुट’ (Google Hindi Input) कीबोर्ड भी डॉउनलोड करना होगा. 

क्‍योंकि‍ आपका हैंडसेट हिंदी समर्थि‍त नहीं है इसलि‍ए आपको अभी भी हिंदी शब्‍दों की जगह चौकोर डि‍ब्‍बि‍यां ही दि‍खाई देंगी जैसा कि‍ स्नैपशॉट में संख्‍या 1 व 3 पर दि‍खाया गया है. लेकि‍न अंग्रेज़ी के शब्‍द लि‍खते समय वे शब्‍द जहां एक ओर आपको अंग्रेज़ी (संख्‍या 2) में तो दि‍खेंगे ही, वहीं दूसरी ओर हिंदी (संख्‍या 4) में भी दि‍खाई देंगे. जि‍न्‍हें देखते हुए आप आराम से टाइप कर सकते हैं.
00000

Thursday, January 24, 2013

फ़ायफ़ॉक्‍स में 'हिंदी स्‍पैल्‍ल चैकर' इंस्‍टॉल कीजि‍ए

फ़ायरफ़ॉक्‍स में सबसे ऊपर टूलबार पर जाएं, Tool > Add-ons > में जाकर सर्च बॉक्स में ‘Hindi Spell Checker’ लि‍खें और फि‍र सॉफ़्टवेयर मि‍लने पर इसे इंस्‍टॉल कर लें.

इसके बाद, फ़ायरफ़ॉक्‍स में आप जब भी हिंदी टाइप करेंगे तो वर्तनी की अशुद्धि‍यों वाले शब्‍दों के नीचे लाल रंग की लकीर दि‍खाई देगी. इस प्रकार के शब्‍द पर राइट क्‍लि‍क कर आप वैकल्‍पि‍क शब्‍द से उसे बदल सकते हैं या ‘Add to Dictionary’ से भवि‍ष्‍य के लि‍ए सहेज सकते हैं. 


▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

Friday, January 11, 2013

एंड्रॉयड फ़ोन में हिंदी लि‍खें

एंड्रॉयड के जिंजरब्रेड 2.3–2.3.2 और इसके बाद के संस्‍करण हिंदी सप्‍पोर्ट करते हैं. एंड्रॉयड के इस संस्‍करण वाले फ़ोन में आमतौर से हिंदी कीबोर्ड होता है पर आपको वह पसंद न आए तो आप फ़ोन से ही https://play.google.com/store साइट पर जाकर "MultiLing Keyboard" या ‘’ GO Keyboard’’ डाउनलोड कर सकते हैं. ये दोनों मुफ़्त सॉफ़्टवेयर हैं. दोनों कीबोर्ड word completion सुवि‍धा देते हैं यानि‍ आप जो शब्‍द टाइप करना शुरू करते हैं उसका अंदाज़ा लगा कर ये आपको वि‍कल्‍प सुझाते हैं. आप कोई भी वि‍कल्‍प चुन सकते हैं. इससे आपको वह शब्‍द पूरा टाइप करने की आवश्‍यकता नहीं रहती.

यदि‍ आप "MultiLing Keyboard" का प्रयोग करना चाहते हैं तो एक और साफ़्टवेयर ‘’ MyAlpha’’ भी डाउनलोड कर लें. इससे हिंदी के कुछ दूसरे शब्‍द जो मुख्‍य कीबोर्ड में न हों, उन्‍हें भी टाइप कि‍या जा सकता है.

इसी तरह ‘’ GO Keyboard’’ का प्रयोग करना चाहते हैं तो एक और साफ़्टवेयर ‘’ Hindi for GO Keyboard’’ भी डाउनलोड कर लें. यह मुख्‍य कीबोर्ड का हिंदी प्‍लग-इन है. इस कीबोर्ड में एक और सुवि‍धा है, और वह है उंगली को घसीट कर शब्‍द लि‍खने की. उदाहरण के लि‍ए, यदि‍ आपको ‘कल’’ लि‍खना हो तो ‘क’ और ‘ल’ अलग लि‍खने के बजाय आप ‘क’ पर उंगली रखें और फि‍र बि‍ना उठाए ही घसीट कर ‘ल’ तक ले जाएं और वहां उसे उठा लें तो शब्‍द ‘कल’’ टाइप हो जाएगा.

इसके अलावा भी कई अन्‍य हिंदी कीबोर्ड आपको मि‍लेंगे आप उन्‍हें भी देख सकते हैं.
MultiLing Keyboard
00000

LinkWithin

Blog Widget by LinkWithin