Showing posts with label Mobile Phone OLED. Show all posts
Showing posts with label Mobile Phone OLED. Show all posts

Thursday, July 8, 2010

मोबाइल फ़ोन के सभी functions का उपयोग ?..न न न

image

मोबाइल
फ़ोन जहां एक ओर सुविधा देते हैं वहीं दूसरी ओर झुंझलाहट व तनाव भी देते हैं. यहां मेरा अभिप्राय तरंगों के तनाव से नहीं है अपितु उस तनाव से है जिसके चलते आप अपने मोबाइल फ़ोन में दी गई उन सभी सुविधाओं का उपयोग नहीं कर पाते जो या तो मोबाइल फ़ोन विक्रेता ने आपको फ़ोन बेचते समय बताई थीं या आपने उनके बारे में मोबाइल कंपनी की वेबसाइट पर पढ़ा है या उसके मैनुअल में कुछ-कुछ बताया गया है. या कहीं और से आपको पता चल ही गया है. इसीके चलते मेरी हालत तो महज़ इतनी ही रह जाती है कि घंटी बजे तो हरा बटन दबा कर हैलो कर लो.....बात ख़त्म करनी हो तो लाल बटन दबा दो.

आपने
बहुत सी सुविधाओं के बारे में पढ़ा होगा कि आपका फ़ोन ई-मेल व इंटरनेट सुविधा-समर्थ है, इसमें 2G व 3G जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं, कि आपके फ़ोन में WAP, GPRS जैसी सुविधाएं भी हैं, आप इसमें भारतीय भाषाएं भी टाइप कर सकते हैं, इसमें बहुत सी मल्टीमीडिया सुविधाएं हैं, आप इसे डायरी की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं इत्यादि. और तो और, नए मोबाइल फ़ोन इतने फ़ंक्शनस के साथ आ रहे हैं कि ये पहले से भी कहीं अधिक पेचीदा होते जा रहे हैं.

मोबाइल
फ़ोन की दुनिया में आपके लिए दो ही इंटरफ़ेस हैं एक, फ़ोन विक्रेता दूसरा सेवा-प्रदाता. फ़ोन विक्रेता तो बस केले-साबुन-परचून की ही तरह मोबाइल फ़ोन भी बेचता है, उसे न तो मोबाइल फ़ोन की तकनीक से कोई मतलब होता है न ही उसका इतना स्तर होता है कि वह कुछ मूलभूत functions से आगे सीखकर आपको भी कुछ बता सके क्योंकि मोबाइल फ़ोन बनाने वाली कंपनियों के यहां ऐसा कोई प्रावधान नहीं होता कि वे फ़ोन विक्रेताओं को अपने विभिन्न माडलों के फ़ंक्शनस की कोई ट्रेनिंग देती हों. कनेक्शन सेवा-प्रदाता को तो बस नोट कूटने से ही फ़ुर्सत नहीं होती इसलिए उनके यहां जो लोग बिठाए जाते हैं वे या तो बिल ठीक करने की कंप्लेंट सुनते हैं या नए कनेक्शन की फ़ीस बताते हैं…बस्स.

ऐसे
में, मोबाइल फ़ोन के मालिक की हालत उस नवकिशोर की सी होती है जो यौन शिक्षा की जानकारी के लिए अपने ही हमउम्रों के यहां-वहां डोलता घूमता है. इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी या तो सिलसिलेवार नहीं मिलती या बहुत क्लिष्ट लगती है, जिन्हें आप जानते हैं वे भी आपकी ही तरह कुछ ज़्यादा नहीं जानते. दुकान वाला भी निरीह सा ही दिखता है. सर्विस प्रदाता तो वावळे गांव के पहाड़ के नीचे आए ऊंट सा बैठा दीखता है, मोबाइल फ़ोन बनाने वाली कंपनी की वेबसाइट पर या तो “हमसे संपर्क करें” जैसा कुछ होता ही नहीं या फिर आपकी ई-मेल का व्यक्तिगत उत्तर न देकर कोई दार्शनिक सा उत्तर भेज कर पूरे कांड की ही इतिश्री कर देती है वो कंपनी. ऐसे में कोई करे तो क्या करे.

मोबाइल
फ़ोन बनाने वाली बड़ी कंपनियां आमतौर से अपने सर्विस सेंटर स्थापित करती हैं. यहां दो तरह के लोग काम करते हैं एक, वे जो केवल हार्डवेयर के बारे में जानते हैं दूसरे वे जो केवल पहले वाला मोबाइल सोफ़्टवेयर फ़ार्मेट कर नया रि-इंस्टाल करना भर जानते हैं. इससे ज़्यादा ये भी कुछ नहीं जानते. ऐसे में कहीं बेहतर होगा कि मोबाइल फ़ोन निर्माता अपने सर्विस सेंटरों पर ऐसे लोगों की भी नियुक्ति करें जो पूर्णत: प्रशिक्षित हों और यदि कोई ग्राहक किन्ही फ़ंक्शनज़ की जानकारी चाहता हो तो वह भी उसे दी जाए. हो सकता है, आने वाले कल में इस बात पर भी विचार किया जाए.
0000000000
-काजल कुमार

Friday, April 3, 2009

आपको भी जल्दी ही, नया मोबाइल खरीदना ही होगा...



क्या आपको पता है कि आपके मोबाइल फ़ोन के दिन चुकने ही वाले हैं. अब जो फोन आयेंगे वे या तो टच-स्क्रीन वाले होंगे या उनके की-बोर्ड, टाइप राईटर के की-बोर्ड जैसे होंगे जिन्हें QWERTY की-बोर्ड कहा जाता है. यानि, आजकल बहुप्रचलित एबीसी के क्रम में टाइप करने वाले मोबाइल फोन का ज़माना गया ही समझो. ये जानने के लिए कि इन्हें QWERTY की-बोर्ड क्यों कहा जाता है, आप अपने कंप्यूटर के की-बोर्ड को देखिये. गिनती टाइप करने वाले बटनों के ठीक नीचे वाली लाइन में जो बटन हैं वे इसी क्रम में हैं.

अमरीका के लास वेगास में चल रहे व्यापर मेले में इस बार एक भी ऐसा नया मोबाइल फोन पेश नहीं किया गया जो प्रचलित मॉडल जैसा हो. भारत में भले ही ज्यादातर लोगों का अंग्रेजी की-बोर्ड से कुछ भी लेना देना न हो, ये माना जाता है की लोग QWERTY की-बोर्ड को अधिल सुगम मानते हैं. ये बात भी दीगर है कि इन मोबाइल फोन का की-बोर्ड इतना छोटा होता है कि आप आम की--बोर्ड की तरह तो इसका प्रयोग यूं भी नहीं कर सकते.

QWERTY की-बोर्ड और टच-स्क्रीन पर अधिक ध्यान देने का कारण कम्पनियाँ ये बताती हैं कि मोबाइल पर टेक्स्ट मेसेज और इन्टरनेट का बढ़ता प्रयोग इसकी मुख्य वजह हैं. मोबाइल कम्पनियों ने पाया कि लोगों ने मोबाइल फोन का प्रयोग टेक्स्ट मेसेज के लिए, बात करने की अपेक्षा कई गुना ज्यादा किया.

इसी मेले में, सैमसंग कम्पनी दुनिया का पहला OLED (organic light-emitting diodes) फोन भी लेकर आ रही है. अभी तक आपने LED या प्लाज़्मा स्क्रीन वाले फोन ही देखे होंगे. OLED, डाईओड का लेप यदि आप किसी भी सतह पर कर दें तो उसे स्क्रीन की तरह प्रयोग किया जा सकता, ज़रुरत केवल उन डाईओड तक बिजली से सिग्नल पहुंचाने की होती है, OLED लगभग डेढ़ दशक पुरानी खोज है किन्तु इसका व्यावसायिक प्रयोग बड़े पैमाने पर होना अभी शेष है. ये डाईओड क्योंकि अपने ही रौशनी उत्पन्न करते हैं इसलिए, ऐसे मोबाइल फोन की बैट्री लाइफ बढ़ जाती है. OLED की तस्वीर भी कहीं बेहतर गुणवत्ता वाली होती है.

LinkWithin

Blog Widget by LinkWithin