Showing posts with label एंड्रॉयड. Show all posts
Showing posts with label एंड्रॉयड. Show all posts

Saturday, March 15, 2014

आइए, एक उपयोगी एप्‍प के बारे में जानें


यदि‍ आप सैर करने जाते हैं, दौड़ लगाते हैं, साइकलिंग करते हैं, तैराकी करते हैं या इसी प्रकार की अन्‍य गति‍वि‍धि‍यों में भाग लेते हैं तो आइए आज अापका परि‍चय एक महत्‍वपूर्ण एप्‍प से करवाया जाए. इसका नाम 'रन्‍टास्‍टि‍क' है जो अंग्रेज़ी के शब्‍द रन और फ़ैंटास्‍टि‍क को जोड़ कर बना है.

यह एप्‍प, आइफ़ोन, एंड्रॉयड, ब्लैकबेरी और विंडोज फोन के लि‍ए उपलब्‍ध है. इसी प्रकार की और भी कई एप्‍प हैं लेकि‍न यह इसलि‍ए पसंद आई क्‍योंकि‍ यह सिंपल है, शुरू होने में ज्‍यदा समय नहीं लेती और आपसे बहुत सारे सवाल नहीं पूछती. 

जब यह एप्‍प चल रही होती है तो यह आपको बताती है कि‍ आपने कि‍तने समय में कि‍तनी दूरी तय की और कि‍तनी कैलोरी जलाईं. बस शर्त यह है कि‍ आपको मोबाइल का जीपीएस सि‍स्‍टम और डेटा कनेक्‍शन ऑन रखने होंगे. वैसे, इससे  कोई बहुत ज्यादा खर्चा नहीं होता है. जब यह एप्‍प कार्य कर रही होती है तो वाकायदा गूगल मैप की तरह एक नक्‍शे पर यह आपकी स्थि‍ति‍ भी दर्शाती है. बीच बीच में आवाज़ से आपको तय की गई दूरी व अन्‍य जानकारी भी देती है. आंकड़े, मोबाइल पर सेव कि‍ए जा सकते हैं ताकि‍ आगे चल कर आप अपनी प्रगति‍ के बारे में जान सकें. 

ऑन करने के बाद आप मोबाइल को जेब में डाल कर भी घूम सकते हैं और चाहें तो हैडफ़ोन/इअरप्‍लग लगा कर साथ-साथ संगीत का आनंद भी ले सकते हैं जि‍से आप अपने मोबाइल से चुन सकते हैं. एंड्रॉयड चालि‍त फ़ोन पर इसे गूगल प्‍लेस्‍टोर से डाउनलोड कि‍या जा सकता है.  यह ऑफ़ीशि‍यल साइट है https://www.runtastic.com/ 
00000

Tuesday, September 10, 2013

एक और धांसू एंड्रॉयड एप्प


यदि‍ आप एंड्रॉयड या iOS स्‍मार्टफ़ोन प्रयोग कर रहे हैं तो आपके लि‍ए एक अच्छी ख़बर है कि‍ आप अपने मोबाइल से दूसरे मोबाइल पर दुनि‍या भर में (भारत के भीतर भी) कहीं भी मुफ़्त कॉल कर सकते हैं बस शर्त दो हैं. पहली यह कि‍ दोनों मोबाइल में ‘लाइन’ एप्‍प / सॉफ़्टवेयर हो और दूसरी यह, कि‍ दोनों व्‍यक्‍ति‍ उसी समय वाई-फ़ाई पर हो, डेटा-कार्ड कनेक्‍टि‍वि‍टी भी चलेगी.

इससे आप ‘व्‍हाट्सअप’ की ही तरह मुफ़्त फ़ोटो/वीडि‍यो भी भेज सकते हैं. चैट कर सकते हैं, SMS/इमेल भेज सकते हैं और इसी तरह की कई दूसरी सुवि‍धाएं भी इसमें हैं. यदि‍ दूसरे सि‍रे वाला व्‍यक्‍ति इंटरनेट कनेक्‍टि‍वि‍टी पर नहीं है, तो जब भी वह अपने फ़ोन को इंटरनेट से कनेक्‍ट करेगा तो आपके द्वारा भेजे गए SMS/फ़ोटो उसे बाद में भी मि‍ल जाएंगे यानि‍ इसके लि‍ए दोनों को एक ही समय पर ऑनलाइन होना ज़रूरी नहीं है. इससे, कम्‍प्‍यूटर से मोबाइल (PC to Mobile) पर भी बात की जा सकती है.

‘लाइन’ और ‘व्‍हाट्सअप’ में सबसे बड़ा अंतर यह है कि‍ यह कंपनी, एंड्रॉयड फ़ोन धारकों से यह एक साल बाद भी कोई फ़ीस नहीं मांगती, जबकि‍ ‘’व्‍हाट्सअप’’ केवल पहले साल ही मुफ़्त है.

कंपनी मूलत: जापान की है और इसका कहना है कि‍ दुनि‍या के सभी देशों में 24 करोड़ से अधि‍क लोग इसका प्रयोग कर रहे हैं. इसकी अधि‍कारि‍क वेबसाइट यहां है.
00000

Wednesday, June 19, 2013

एंड्रॉयड के पुराने वर्ज़न में हिंदी यूं पढ़ि‍ए/ लि‍खि‍ए


अभी भी बहुत से लोगों के पास, ऐसे मोबाइल और टैबलेट हैं जि‍नमें एंड्रॉयड का पुराना संस्‍करण फ़्रोयो (2.2 Froyo) है. अभी तक इन हैंडसेट में हिंदी नहीं लि‍खी जा सकती थी. लेकि‍न अब आप यह समस्‍या स्‍वयं हल कर सकते हैं. बस आपको अंग्रेज़ी दिखाने वाले कीबोर्ड से रोमन में लि‍खना होगा, ठीक वैसे ही जैसे हिंदी फ़ि‍ल्‍में के नाम हमें पोस्‍टरों पर अंग्रेज़ी में लि‍खे मि‍लते हैं.
यद्यपि‍ पहले, हिंदी पढ़ने के लि‍ए ‘ऑपेरा’ ब्राउज़र से काम चल जाता था लेकि‍न इसमें हिंदी, बि‍टमैप यानि‍ चि‍त्रों के रूप में प्रस्‍तुत होती थी जि‍सके कारण यह प्रक्रि‍या धीमी तो थी ही, इससे शब्‍द कॉपी भी नहीं कि‍ए जा सकते थे. बाद में, श्रीलंका की एक कंपनी ने ‘सैट’ (SETT) नामक ब्राउज़र नि‍काला पर यह धीमा और बहुत स्‍थान घेरने वाला सॉफ़्टवेयर रहा. 

अब ‘पीकॉक ब्राउज़र‘ (Peacock Browser) गूगल प्‍ले स्‍टोर पर उपलब्‍ध है, इसे डॉउनलोड कीजि‍ए. इस ब्राउज़र में आप हिंदी और अन्‍य भारतीय भाषाओं की बेवसाइट पढ़ सकते हैं. इसके अति‍रि‍क्‍त आपको हिंदी में लि‍खने के लि‍ए ‘गूगल हिंदी इनपुट’ (Google Hindi Input) कीबोर्ड भी डॉउनलोड करना होगा. 

क्‍योंकि‍ आपका हैंडसेट हिंदी समर्थि‍त नहीं है इसलि‍ए आपको अभी भी हिंदी शब्‍दों की जगह चौकोर डि‍ब्‍बि‍यां ही दि‍खाई देंगी जैसा कि‍ स्नैपशॉट में संख्‍या 1 व 3 पर दि‍खाया गया है. लेकि‍न अंग्रेज़ी के शब्‍द लि‍खते समय वे शब्‍द जहां एक ओर आपको अंग्रेज़ी (संख्‍या 2) में तो दि‍खेंगे ही, वहीं दूसरी ओर हिंदी (संख्‍या 4) में भी दि‍खाई देंगे. जि‍न्‍हें देखते हुए आप आराम से टाइप कर सकते हैं.
00000

Monday, March 25, 2013

एंड्रॉयड मोबाइल की बैटरी को अधि‍क समय तक यूं चलाइए.

यदि‍ आप एंड्रॉयड मोबाइल फ़ोन प्रयोग कर रहे हैं तो आपने पाया होगा कि‍ आपके फ़ोन की बैटरी बहुत जल्‍दी ख़त्‍म हो जाती है. यह बात आमतौर से सभी प्रकार के स्‍मार्टफ़ोन पर लागू होती है. इसका प्रमुख कारण है स्‍मार्टफ़ोन की smartness. वही खूबी जो स्‍मार्टफ़ोन को स्‍मार्ट बनाती है, दरअसल  इसके बैटरी खाने का प्रमुख कारण है क्‍योंकि‍ स्‍मार्टफ़ोन में बहुत से प्रोग्राम, आपके जाने बि‍ना ही, चलते रहते हैं और इसकी बैटरी खाते रहते हैं. पर सचाई यही है कि‍आम उपभोक्‍ता को इन प्रोग्राम के यूं चलते रहने की आवश्‍यकता नहीं होती. इसी वि‍षय पर एक पोस्‍ट यहां भी है.

उपरोक्‍त पोस्‍ट के अलावा, आप चाहें तो अनचाहे प्रोग्राम बंद कर के फ़ोन की बैटरी को और अधि‍क समय तक चला सकते हैं. यदि‍ आपके एंड्रॉयड मोबाइल में आइसक्रीम सैंडवि‍च संस्करण है तो आप अनचाहे प्रोग्राम बंद करने के लि‍ए इस प्रकार जाएं Settings > Developer Options >Background Process Limit > No Background Processes



00000
-काजल कुमार

Friday, January 11, 2013

एंड्रॉयड फ़ोन में हिंदी लि‍खें

एंड्रॉयड के जिंजरब्रेड 2.3–2.3.2 और इसके बाद के संस्‍करण हिंदी सप्‍पोर्ट करते हैं. एंड्रॉयड के इस संस्‍करण वाले फ़ोन में आमतौर से हिंदी कीबोर्ड होता है पर आपको वह पसंद न आए तो आप फ़ोन से ही https://play.google.com/store साइट पर जाकर "MultiLing Keyboard" या ‘’ GO Keyboard’’ डाउनलोड कर सकते हैं. ये दोनों मुफ़्त सॉफ़्टवेयर हैं. दोनों कीबोर्ड word completion सुवि‍धा देते हैं यानि‍ आप जो शब्‍द टाइप करना शुरू करते हैं उसका अंदाज़ा लगा कर ये आपको वि‍कल्‍प सुझाते हैं. आप कोई भी वि‍कल्‍प चुन सकते हैं. इससे आपको वह शब्‍द पूरा टाइप करने की आवश्‍यकता नहीं रहती.

यदि‍ आप "MultiLing Keyboard" का प्रयोग करना चाहते हैं तो एक और साफ़्टवेयर ‘’ MyAlpha’’ भी डाउनलोड कर लें. इससे हिंदी के कुछ दूसरे शब्‍द जो मुख्‍य कीबोर्ड में न हों, उन्‍हें भी टाइप कि‍या जा सकता है.

इसी तरह ‘’ GO Keyboard’’ का प्रयोग करना चाहते हैं तो एक और साफ़्टवेयर ‘’ Hindi for GO Keyboard’’ भी डाउनलोड कर लें. यह मुख्‍य कीबोर्ड का हिंदी प्‍लग-इन है. इस कीबोर्ड में एक और सुवि‍धा है, और वह है उंगली को घसीट कर शब्‍द लि‍खने की. उदाहरण के लि‍ए, यदि‍ आपको ‘कल’’ लि‍खना हो तो ‘क’ और ‘ल’ अलग लि‍खने के बजाय आप ‘क’ पर उंगली रखें और फि‍र बि‍ना उठाए ही घसीट कर ‘ल’ तक ले जाएं और वहां उसे उठा लें तो शब्‍द ‘कल’’ टाइप हो जाएगा.

इसके अलावा भी कई अन्‍य हिंदी कीबोर्ड आपको मि‍लेंगे आप उन्‍हें भी देख सकते हैं.
MultiLing Keyboard
00000

Monday, June 11, 2012

मोबाइल फ़ोन ख़रीदने जा रहे हैं ?

आप यदि‍ नया मोबाइल फ़ोन लेना चाह रहे हैं तो आपको समय के साथ चलते हुए स्‍मार्टफ़ोन लेना चाहि‍ए. स्‍मार्टफ़ोन को स्‍मार्टफ़ोन इसीलि‍ए कहते हैं क्‍योंकि‍ यह आम मोबाइल फ़ोन के अलावा भी बहुत से काम कर सकता है.

यूँ तो हज़ारों बातें हैं पर आपको कुछ ज़रूरी बातें ध्‍यान रखनी चाहि‍ए जैसे:-
1.  टच-स्‍क्रीन कैपेस्‍टि‍व हो क्‍योंकि‍ रेसि‍स्‍टिव टच-स्‍क्रीन का ज़माना चला गया और की-पंचिंग वाले फ़ोन का ज़माना तो बि‍ल्‍कुल भी नहीं रहा. कैपेस्‍टि‍व टच-स्‍क्रीन शीशे का होता है जबकि‍ रेसि‍स्‍टिव पर आमतौर से स्‍टाइलस से लि‍खा जाता है, यह शीशे का नहीं होता. रेसि‍स्‍टिव स्‍क्रीन वाले फ़ोन सस्‍ते होते हैं.

2.  बैटरी का mAh, प्रोसेसर, रैम व स्‍क्रीन साइज़ जि‍तना अधि‍क उतना अच्‍छा. 1 जी.बी. प्रोसेसर तो आज होना ही चाहि‍ए जबकि‍ आज इनसे भी आगे ड्यूअल व क्‍वाड प्रोसेसर भी आ रहे हैं.

3. कैमरा भी जि‍तने अधि‍क पि‍क्‍सल का हो वही बढ़ि‍या. अधि‍क पि‍क्‍सल का मतलब है उतनी ही बढ़ि‍या क्‍वालि‍टी की फ़ोटो.

4. माइक्रो एस. डी. कार्ड, 3जी और वाई-फ़ाई स्‍प्‍पोर्ट करे.  माइक्रो एस. डी. कार्ड का मतलब है फ़ोन में अति‍रि‍क्‍त हार्ड-डि‍स्‍क. 3जी से आप मोबाइल पर इंटरनेट प्रयोग कर सकते हैं, यह अब बहुत महँगा भी नहीं है. आजकल कई सार्वजनि‍क स्‍थानों पर वाई-फ़ाई इंटरनेट उपलब्‍ध होने लगा है, यदि‍ आपका फ़ोन वाई-फ़ाई समर्थि‍त है तो आप इसका लाभ उठा सकते हैं.

5. एंड्रॉयड एक मुफ़्त ऑपरेटिंग सि‍स्‍टम है जि‍सके कारण फ़ोन की क़ीमत तो कम हो ही जाती है, आपको कई तरह के दूसरे सॉफ़्टवेयर भी मुफ़्त मि‍लते हैं. एंड्रॉयड गूगल कंपनी का उत्‍पाद है. एंड्रॉयड के कई संस्‍करण बाज़ार में हैं. इसलि‍ए यह ज़रूरी है कि‍ आप नवीनम संस्‍करण वाला फ़ोन ही लें.

6. एंड्रॉयड में अभी हि‍न्‍दी व दूसरी भारतीय भाषाएं नहीं हैं लेकि‍न फ़ोन बनाने वाली कंपनि‍यां इसे हि‍न्‍दी व दूसरी भारतीय भाषाएं पढ़ने-लि‍खने लायक बना देती हैं इसलि‍ए आप जाँच लें कि‍ फ़ोन पर ये भाषाएं पढ़ी जा सकें.

7. और अंत में, इनकी क़ीमत पांच हज़ार से चालीस हज़ार तक हो सकती है इसलि‍ए ख़रीदने से पहले इंटरनेट पर इनके फ़ीचर वा क़ीमतों की तुलना कर लें.
00000

Sunday, May 29, 2011

अंतत: एंड्रायड हिन्दीमय हो ही गया :) हिन्दी ब्लागिंग की लाटरी

Clipboard01
बड़ी मुश्किल से विंडोज़ आधारित मोबाइल फ़ोन में हिन्दी की समस्या हल हुई ही थी कि बाज़ार  में एंड्रायड आधारित नए मोबाइल फ़ोन आने शुरू हो गए,  इन एंड्रायड मोबाइल ने हिन्दीभाषी ब्लागरों की दिक़्कतें फिर बढ़ा दी क्योंकि इनमें जहां एक ओर हिन्दी पढ़ने के लिए मिनी ओपेरा-5 ब्राउज़र से काम चलाना पड़ रहा था वहीं दूसरी तरफ हिन्दी में टिप्पणी करना तो संभव ही नहीं था.

पर अब वो दिन बीत गए (हालांकि लंबी-लंबी कहने में अभी काफी मेहनत है).

कुछ समय से मैं एक ऐसा मोबाइल लेने की सोच रहा था जिसमें कम से कम ये ख़ूबियों तो हों ही जैसे:- कम से कम 4 इंच का कैपेस्टिव टचस्क्रीन, WiFi व 3G, कम से कम 5MP कैमरा, उसमें एंड्रायड का नवीनतम संस्करण हो, कम से कम 16MB कार्ड की सुविधा हो, 1 GB का प्रोसेसर हो, 512 MB रैम व इतनी ही रोम, 512 MB internal memory, स्मार्ट-स्लीक व किसी अच्छे ब्रांड का हो, जिसपर हिन्दी साइट व हिन्दी मेल तो पढ़ ही सकूं….

मुझे
सोनी-एरिक्सन के एक्सपीरिया-आर्क में ये सभी ख़ूबियां तो मिली हीं, साथ ही कुछ चीज़ें तो मेरी आशा से भी अधिक मिलीं.  इसमें अंड्रायड का 2.3.2 संस्करण है. इसमें हिन्दी पढ़ने के लिए मिनी ओपेरा-5 ब्राउज़र की ज़रूरत नहीं है क्योंकि इसके अपने डिफ़ाल्ट ब्राउज़र में हिन्दी की सभी साइट बिना किसी हील-हुज्जत के आराम से पढ़ी जा सकती हैं लेकिन हिन्दी में टिप्पणी करना अभी भी  दूर की कौड़ी लगी क्योंकि इसमें अंग्रेज़ी के अलावा चाइनीज़ व जापानी कीबोर्ड की सुविधा तो है पर हिन्दी कीबोर्ड अभी भी नहीं है. 

हालांकि, यदि आप हिन्दी माध्यम चुनें तो सबकुछ अंग्रेज़ी के बजाय  हिन्दी में पढ़ा जा सकता है. कीबोर्ड से गूगल में raja लिखें तो यह हिंदी में ‘राजा’ शब्द वाले वाक्यों के विकल्प उपलब्ध करवा कर हिन्दी साइटें ढूंढ देता है.

हिन्दी में टिप्पणी करने के लिए इ-पंडित ब्लाग के
श्रीश बेंजवाल शर्मा का टचनागरी साफ़्टवेयर तो बस छा ही गया.
DSC02393 DSC02392
ऊपर बाएं चित्र में एक्सपीरिया-आर्क पर टचनागरी का प्रयोग देखा जा सकता है. उसके वाद बस कापी कर टिप्पणी बाक्स में पेस्ट (यह रहा सबूत, दायां चित्र ) किया तो काम हो गया. भाई श्रीश जी का अनन्य आभार.

बस यदि यह कीबोर्ड कुछ और यूं निम्नत: व्यवस्थित कर दें कि इसे प्रयोग करते हुए स्क्रीन बार-बार ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं न करना पड़े तो बस बल्ले-बल्ले ही हो गई समझो :)
Clipboard01
(पोस्ट स्क्रिप्ट -31.5.2011)

यदि गूगल ट्रांस्लिट्रेशन या क्विलपैड जैसी साइट खोलें तो वर्चुअल कीबोर्ड एक्टीवेट नहीं होता है. लेकिन मैंने पाया कि अनूप शुक्ल जी की साइट पर पोस्ट के नीचे टिप्पणी बाक्स में टिप्पणी करने से पहले यदि " Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)" सक्षम कर दिया जाए तो वर्चुअल कीबोर्ड अपने आप ही एक्टीवेट हो जाता है और आप, 'भारत' लिखने के लिए 'bhaarat' टाइप कर हिन्दी में कनवर्ट करवा सकते हैं. इसके बाद इसे कापी कर पेस्ट करना भर बचता है.

(पोस्ट स्क्रिप्ट -1.6.2011)
एंड्रायड मार्केट से "MultiLing keyboard"  डाउनलोड किया तो रही-सही क़सर भी पूरी हो गई. यह कीबोर्ड हिन्दी कीबोर्ड है. इसे इंस्टाल कर, किसी भी ब्लाग के टिप्पणी बाक्स में सीधे ही हिन्दी में टाइप किया जा सकता है. कापी पेस्ट की भी ज़रूरत जाती रही.

आज मैं पूरी तरह से कह सकता हूं कि  हां एंड्रायड अब पूरी तरह हिन्दी स्पोर्ट कर रहा है. हुर्रे :-))


-काजल कुमार

Wednesday, February 16, 2011

एंड्रॉयड में हिन्दी यूं पढ़ी जा सकती है -काजल कुमार


कुछ समय पहले मैंने एक पोस्ट लिखी थी आप ब्लागर हैं ! तो यह जानकारी आपको भी होनी ही चाहिये. .    इसमें मैंने यह भी लिखा था कि एंड्रॉयड चलित सभी टैबलेट/फ़ोन में हिन्दी नहीं पढ़ी जा सकती.


इस बीच इंटरनेट पर खोजबीन करते-करते मैं एक ऐसे फ़ोरम  पर पहुंचा जहां मेरी यह समस्या भी दूर हो गई. aninda1989 आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.
हिन्दी पढ़ने की विधी यह है:-
1- एंड्रॉयड चलित किसी भी फ़ोन या टैबलेट पर सबसे पहले 'ओपेरा मिनी' का संस्करण 5 डाउनलोड करें. एंड्रॉयड मार्केट पर यह मुफ़्त उपलब्ध है. अन्यथा ओपेरा की अधिकृत साइट यह है.
2-उसके बाद, ओपेरा की ऐड्रैस बार पर जाएं व opera:config टाइप करें. ध्यान रखें कि इन दो शब्दों के बीच में दो बिंदु हैं जिन्हें colon (:) कहते हैं, व कोई स्पेस नहीं है. इन शब्दों के अलावा www या http:// इत्यादि कुछ नहीं होना चाहिए.
3. इसके बाद जो मीनू आएगा उसके अंत में " use bitmap fonts for complex scripts " वाक्य होगा जिसके सामने No लिखा होगा. इसे आप Yes से बदल दें.
4. Save करें.


अब आप कोई भी ​हिन्दी साइट खोलिये और देखिये आपका मोबाइल/टैबलेट चौकोर डिब्बियों की जगह हिन्दी शब्द दिखाने लगा.... हुर्रा. छा गए आप. अपने टैबलेट पर आज पहली बार हिन्दी के शब्दों को उभरता देख कर मुझे भी इतनी ही प्रसन्नता हुई.


अब आप हिन्दी पढ़ तो सकेंगे पर अभी भी दो सीमाएं बची हैं 1, थोड़ा धैर्य रखना होगा आपको क्योंकि हिन्दी के शब्द थोड़ा समय लेने लगेंगे, साफ दिखने से पहले. यह इसलिए होगा क्योंकि जो काम आपके मोबाइल/टैबलेट को करना था वह अब साइट के सर्वर पर हो रहा है. इसकी तुलना  आप क्लाउड कंप्यूटिंग से कर सकते हैं. 2, अभी भी आप हिन्दी में टाइप नहीं कर पाएंगे. इसके लिए आपको हिन्दी सक्षम 'एंड्रॉयड बर्चुअल कीबोर्ड' की प्रतीक्षा अभी भी करनी होगी. लेकिन ये भी क्या कम है कि अब आप हिन्दी पढ़ तो पा रहे हैं :)
-काजल कुमार

LinkWithin

Blog Widget by LinkWithin