Showing posts with label एंड्रायड. Show all posts
Showing posts with label एंड्रायड. Show all posts

Wednesday, June 19, 2013

एंड्रॉयड के पुराने वर्ज़न में हिंदी यूं पढ़ि‍ए/ लि‍खि‍ए


अभी भी बहुत से लोगों के पास, ऐसे मोबाइल और टैबलेट हैं जि‍नमें एंड्रॉयड का पुराना संस्‍करण फ़्रोयो (2.2 Froyo) है. अभी तक इन हैंडसेट में हिंदी नहीं लि‍खी जा सकती थी. लेकि‍न अब आप यह समस्‍या स्‍वयं हल कर सकते हैं. बस आपको अंग्रेज़ी दिखाने वाले कीबोर्ड से रोमन में लि‍खना होगा, ठीक वैसे ही जैसे हिंदी फ़ि‍ल्‍में के नाम हमें पोस्‍टरों पर अंग्रेज़ी में लि‍खे मि‍लते हैं.
यद्यपि‍ पहले, हिंदी पढ़ने के लि‍ए ‘ऑपेरा’ ब्राउज़र से काम चल जाता था लेकि‍न इसमें हिंदी, बि‍टमैप यानि‍ चि‍त्रों के रूप में प्रस्‍तुत होती थी जि‍सके कारण यह प्रक्रि‍या धीमी तो थी ही, इससे शब्‍द कॉपी भी नहीं कि‍ए जा सकते थे. बाद में, श्रीलंका की एक कंपनी ने ‘सैट’ (SETT) नामक ब्राउज़र नि‍काला पर यह धीमा और बहुत स्‍थान घेरने वाला सॉफ़्टवेयर रहा. 

अब ‘पीकॉक ब्राउज़र‘ (Peacock Browser) गूगल प्‍ले स्‍टोर पर उपलब्‍ध है, इसे डॉउनलोड कीजि‍ए. इस ब्राउज़र में आप हिंदी और अन्‍य भारतीय भाषाओं की बेवसाइट पढ़ सकते हैं. इसके अति‍रि‍क्‍त आपको हिंदी में लि‍खने के लि‍ए ‘गूगल हिंदी इनपुट’ (Google Hindi Input) कीबोर्ड भी डॉउनलोड करना होगा. 

क्‍योंकि‍ आपका हैंडसेट हिंदी समर्थि‍त नहीं है इसलि‍ए आपको अभी भी हिंदी शब्‍दों की जगह चौकोर डि‍ब्‍बि‍यां ही दि‍खाई देंगी जैसा कि‍ स्नैपशॉट में संख्‍या 1 व 3 पर दि‍खाया गया है. लेकि‍न अंग्रेज़ी के शब्‍द लि‍खते समय वे शब्‍द जहां एक ओर आपको अंग्रेज़ी (संख्‍या 2) में तो दि‍खेंगे ही, वहीं दूसरी ओर हिंदी (संख्‍या 4) में भी दि‍खाई देंगे. जि‍न्‍हें देखते हुए आप आराम से टाइप कर सकते हैं.
00000

Friday, January 18, 2013

एंड्रायड फ़ोन में स्क्रीनशॉट कैसे लें


एंड्रायड के आइसक्रीम सैंडवि‍च (Ice Cream Sandwich) या इसके बाद के संस्‍करण वाले कुछ फ़ोन में स्क्रीनशॉट लेने का वि‍कल्‍प नहीं मि‍लता है.

 

यदि‍ आप आपने मोबाइल का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं तो https://play.google.com/store पर जा कर आपको “Screenshot Ultimate” सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करना होगा, यह मुफ़्त है (Screenshot Ultimate Pro नहीं, क्‍योंकि‍ इसके लि‍ए कुछ राशि का भुगतान करना होता है यदि‍ आप वि‍ज्ञापनों से छुटकारा चाहते हैं तो). Screenshot लेने के बाद आप अगर पाएं कि रंग कुछ ठीक नही है तो Edit में जाकर "Switch colors" option से Blue & Red को बदल दें, मूल रंग दि‍खने लगेगा. इसकी सैटिंग में जाकर स्क्रीनशॉट लेने का आप अपनी पसंद का तरीक़ा चुन सकते हैं जि‍समें कई वि‍कल्‍प उपलब्‍ध हैं.


Sunday, December 4, 2011

लो अब पढ़ने से भी पीछा छूटा



मोबाइल फ़ोन के जहां अपने फ़ायदे हैं वहीं इसकी अपनी कुछ सीमाएं भी हैं. मोबाइल आज संगीत सुनने के साथ-साथ पढ़ने के माध्यम के रूप में ही बहुत तेज़ी से उभर रहा है. लेकिन, पढ़ने के लिए यह अभी बहुत अच्छा साधन नहीं माना जा रहा क्योंकि एक तो इसके स्क्रीन-साइज़ की अपनी सीमाएं हैं तो दूसरी ओर चलते-फिरते इस पर कुछ भी पढ़ पाना आसान काम नहीं है.

“कूल-रीडर” विंडोज़, लीनक्स व एंड्रायड तीनों ही प्लेटफ़ार्म पर चलने वाला एक ओपन सोर्स सोफ़्टवेयर है जो साइज़ में ही छोटा नहीं है बल्कि अभी तक मेरे प्रयोग किए गए सभी प्रोग्रामों में सबसे बढ़िया है.

epub (non-DRM), fb2, txt, rtf, html, chm, tcr, doc, pdb जैसे कई फ़ार्मेट को ये पढ़ कर सुना सकता है. आपको बस करना ये है कि जो फ़ाइल आप इसके द्बारा पढ़वाना चाहते हैं उसे उपरोक्त किसी भी फ़ार्मेट में डाउनलोड या कन्वर्ट कर इसे पढ़ने के काम पर लगा दें. फिर आप चाहे उसे मोबाइल के स्पीकर पर सुनें या हैडफ़ोन से, यह आपकी सुविधा है.

 00000

LinkWithin

Blog Widget by LinkWithin