Sunday, May 5, 2013

यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है


1. generics medicines का मतलब कुछ यूं है:-
ग्लूकोज़ बिस्कुट = generics medicine's name. अब चाहे आप पारले का ग्लूकोज़ बिस्कुट लें या टाइगर ब्रांड का.

2. इसी तरह उदाहरण के लिए :-
Erythropoietin (Recombinant Human Erythropoietin)-4000 iu एक दवा का जेनरिक नाम है लेकिन ,
Vintor (4000 iu) नाम से एक कंपनी इसे 86 रू में बेच रही है दूसरी कंपनी Relipoietin (4000 iu) नाम से इसे 920 रू में बेच रही है.

3. यह सब जानकारी इसी उपरोक्त साइट http://medguideindia.com/ से ली गई है. आपको दवाई जेनरिक नाम से नहीं बल्कि Brand Name से ही ख़रीदनी है.

4. यही काम कैमिस्ट भी कई बार करता है जब वह कहता है कि ये दवाई तो नहीं है अगर कहो तो same salts वाली दूसरी कंपनी की दे दूं.



(यह अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी मुझे पूनम माथुर जी के निम्न फ़ेसबुक लिंक पर मिली. मुझे लगा कि यह ज़रूर शेयर की जानी चाहिए इसीलिए इसे यहां एक पोस्ट के रूप में सहेज रहा हूं https://www.facebook.com/photo.php?fbid=416261315099727&set=a.152188188173709.31195.100001475858230&type=1  )

5. इसी प्रकार की जानकारी इन साइट पर भी उपलब्ध है http://www.manddo.com/
00000

Monday, March 25, 2013

एंड्रॉयड मोबाइल की बैटरी को अधि‍क समय तक यूं चलाइए.

यदि‍ आप एंड्रॉयड मोबाइल फ़ोन प्रयोग कर रहे हैं तो आपने पाया होगा कि‍ आपके फ़ोन की बैटरी बहुत जल्‍दी ख़त्‍म हो जाती है. यह बात आमतौर से सभी प्रकार के स्‍मार्टफ़ोन पर लागू होती है. इसका प्रमुख कारण है स्‍मार्टफ़ोन की smartness. वही खूबी जो स्‍मार्टफ़ोन को स्‍मार्ट बनाती है, दरअसल  इसके बैटरी खाने का प्रमुख कारण है क्‍योंकि‍ स्‍मार्टफ़ोन में बहुत से प्रोग्राम, आपके जाने बि‍ना ही, चलते रहते हैं और इसकी बैटरी खाते रहते हैं. पर सचाई यही है कि‍आम उपभोक्‍ता को इन प्रोग्राम के यूं चलते रहने की आवश्‍यकता नहीं होती. इसी वि‍षय पर एक पोस्‍ट यहां भी है.

उपरोक्‍त पोस्‍ट के अलावा, आप चाहें तो अनचाहे प्रोग्राम बंद कर के फ़ोन की बैटरी को और अधि‍क समय तक चला सकते हैं. यदि‍ आपके एंड्रॉयड मोबाइल में आइसक्रीम सैंडवि‍च संस्करण है तो आप अनचाहे प्रोग्राम बंद करने के लि‍ए इस प्रकार जाएं Settings > Developer Options >Background Process Limit > No Background Processes



00000
-काजल कुमार

Saturday, January 26, 2013

आप कौन सा मोबाइल ख़रीदना चाहते हैं



यदि आप फ़ोन ख़रीदने का मन बना रहे हैं तो सैमसंग व सोनी अच्छे नाम है. इनके फ़ोन/क़ीमत की रेंज बहुत ज़्यादा है. इनमें आपको अपनी पसंद के हिसाब से फ़ोन ज़रूर मिल जाना चाहिए. इसके अलावा आप कार्बन और माइक्रोमेक्स भी देख सकते हैं इनके फ़ोन भी उतने ही अच्छे हैं, इन दोनों कंपनियों के फ़ोन सैमसंग व सोनी से सस्ते मिलेंगे. बैस्ट तरीक़ा इंटरनेट पर सर्च ही है जहां आपको लगभग हर मॉडल के विस्तृत Specification व कीमत की जानकारी मिलेगी.

मेरी पसंद के फ़ोन में कम से कम ये सब तो होना चाहिए :-
बड़ा कैपेस्टिव टच स्क्रीन जो 4 इंच से कम तो नहीं ही हो
नवीनतम एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम
2 सिम कार्ड और 32 जीबी एसडी कार्ड स्लॉट
कैमरा 5 मेगापिक्सल से कम न हो
बैटरी का mAhऔर प्रोसेसर की पॉवर जितनी ज्यादा हो उतना बेहतर व
क़ीमत और वज़न जितना कम उतना ही अच्छा


जिन फ़ोन में ऊपर लिखे फ़ीचर होंगे उनमें आमतौर से 3G/ वीडीयो/ संगीत/ ब्लूटूथ/ वाई फ़ाई आदि की सुविधा तो होती ही है.

सवाल टैबलेट (टैब) और स्मार्टफ़ोन के बीच अंतर का भी उठता है. इनमें बस दो ही अंतर हैं :-
एक, बड़ा स्क्रीन होने के कारण टैबलेट (टैब) को आमतौर से पढ़ने के लिए प्रयोग किया जाता है जबकि स्मार्टफ़ोन का मुख्य उद्देश्य फ़ोन का काम करना है. जबकि सच्चाई यह है कि दोनों में ही सभी फ़ंक्शन एक से ही होते हैं यहां तक कि आप टैबलेट से फ़ोन की तरह बात भी कर सकते हैं. मुझे व्यक्तिगत तौर पर वह टैब पसंद नहीं जिनमें 3G सुविधा सिम के बजाय डोंगल से दी जाती हो.

दूसरा है साइज़, 7 इंच या इससे बड़े साइज़ के उपरण को टैबलेट (टैब) कहा जाता है जबकि इससे छोटे स्क्रीन वाले फ़ोन को स्मार्टफ़ोन. जिन फ़ोन में उपरोक्त पैरे वाली ख़ूबियां नहीं होतीं उन्हें आजकल केवल फ़ोन कहते हैं. आजकल, 5 इंच से 7 इंच के बीच के साइज़ वाले सक्रीन-फ़ोन को फ़ैबलेट कहने का रिवाज़ भी चल निकला है यानि, फ़ोन+ टैबलेट शब्दों का सम्मिश्रण.

टैब या स्मार्टफ़ोन की मैमोरी बहुत कम होती है इसका मतलब है कि इनके लिए बनाए जाने वाले साफ़्टवेयर में वे सभी फंक्शन नहीं हो सकते जो हम डेस्कटॉप वगैहरा पर प्रयोग करते आए हैं. आजकल फ़ोन का जीवनकाल 2 से 3 साल तक माना जाता है इस दौरान आमतौर से इनमें कोई बहुत बड़ी दिक़्कत नहीं आती पर कभी कोई पीस ही ख़राब निकल आए तो वह दुर्भाग्य ही होगा. इसलिए आप अपनी पसंद का फ़ोन ख़रीदें बहुत चिंता की ज़रूरत नहीं.
00000

Friday, January 25, 2013

मोबाइल, और ‘एवरनोट’ के बि‍ना !



वह भी एक ज़माना था कि‍ लोग कुछ भी याद रखने के लि‍ए पल्‍लू-रूमाल में गॉंठें लगा लि‍या करते थे. फि‍र पर्चि‍यों पर लि‍ख कर रख लेने का समय आया. आज समय बदल गया है, मोबाइल फ़ोन रखना आम बात है और हम याद रखने वाली बातों को मोबाइल में ही नोट/रि‍कार्ड करने लगे हैं. तरीक़ा है तो ये अच्‍छा पर इसमें कि‍सी भी नोट को ढूंढना थोड़ा वि‍कट होता है, ठीक वैसे ही जैसे रूमाल में लगी गॉंठों में से यह पता लगाना कि‍ कौन सी गॉंठ कि‍स बात के लि‍ए लगाई थी.

इस दुवि‍धा से नि‍ज़ात पाने के लि‍ए ‘एवरनोट’ एक बढ़ि‍या मुफ़्त सॉफ़्टवेयर है. यह एंड्रायड और iOS वाले, दोनों प्रकार के मोबाइल के लि‍ए उपलब्‍ध है. इसी तरह यह विंडो और मैक डैस्‍कटॉप/लैपटॉप के लि‍ए भी उपलब्‍ध है.

मोबाइल पर ‘एवरनोट’ इंस्‍टॉल करने के बाद आप स्‍वयं को इसकी साइट पर रजि‍स्‍टर कर लें, यह बस 4 लाइन का रजि‍स्‍ट्रेशन है. रजि‍स्‍ट्रेशन से लाभ यह होगा कि‍ आप जो कुछ भी इसमें सहेजेंगे वह ‘एवरनोट’ के सर्वर पर चला जाएगा. इसके बाद, ‘एवरनोट’ के सर्वर से वह सामग्री आप कहीं भी रहकर देख सकते हैं/ अपडेट कर सकते हैं, शर्त यही है कि‍ उस मोबाइल/ डैस्‍कटॉप / लैपटॉप/ टैबलेट इत्‍यादि‍ पर भी यही सॉफ़्टवेयर हो. अर्थात् मोबाइल अगर आपके नज़दीक नहीं है तो आप अपने डैस्‍कटॉप से भी ‘एवरनोट’ की सामग्री देख सकते हैं. ‘एवरनोट’ के सर्वर पर समग्री होने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि‍ जब भी कोई दूसरा उपकरण इस सर्वर से  sync होता है तो यह सामग्री उसपर भी अपडेट हो जाती है, इसलि‍ए यदि‍ आप ऑनलाइन न भी हों तो भी आपके ऑफ़लाइन-मोड-मोबाइल में तो वह जानकारी रहेगी ही.

इसमें सबसे बड़ी सुवि‍धा, कि‍सी भी जानकारी को टैग देने व टैग से ढूंढने की है. बस आप सर्च में टैग शब्‍द लि‍खि‍ए और उस सामग्री तक आराम से पहुँचि‍ए. इसमें आप चि‍त्र, वैब जानकारी इत्‍यादि‍ भी एकत्रि‍त कर सकते हैं. अधि‍क जानकारी के लि‍ए ‘एवरनोट’ की अधि‍कारि‍क वेबसाइट यहां देख सकते हैं आप.

00000

LinkWithin

Blog Widget by LinkWithin