| रायटर की ख़बर है कि एक दस साल की लड़की ने ई-बे वैबसाइट पर अपनी ६१ साल की नानी को नीलामी के लिए रख दिया. और उस पर ख़ूबी ये कि २७ लोगों ने बोली भी लगा दी. |
| इस बोली के लिए कोई न्यूनतम आरक्षी मूल्य नहीं रखा गया था. नानी की खूबियां गिनाते हुए कहा गया कि ये पेंशन पर हैं, प्यार करती हैं और चाय पीना पसंद करती हैं. ई-बे ने यह विज्ञापन अपनी साइट से इसलिए हटाया क्योंकि वे मनुष्य की बिक्री के विज्ञापनों की अनुमति नहीं देती. |
| दूसरी ओर, इंग्लैंड के उच्च न्यायलय ने फ़ैसला किया है कि वह नोटिस भेजने के लिए ट्विट्टर का प्रयोग करेगा. कारण यह है कि एक छद्मनामधारी सज्जन विभिन्न राजनीतिज्ञों के विरूद्ध http://twitter.com/blaneysblarney से टिप्पणीयों देते रहते हैं. लेकिन इस व्यक्ति की वास्तविकता के बारे में पता न चलने के कारण यह निर्णय लिया गया है कि इसे नोटिस इसी के ट्विट्टर के माध्यम से भेजा जाए. |
| 0----------------0 |
| -काजल कुमार |
Friday, October 2, 2009
ये भी बदा है इंटरनेट के युग में
भारत अमरीका की तर्ज़ पर सुरक्षा उपाय कर रहा है
| अमरीका में ११ सित. के बाद कोई आतंकवादी हमला नहीं हुआ जिसका मुख्य कारण, वहाँ तैनात की गई सुरक्षा प्रणाली है. इस सुरक्षा प्रणाली में विस्त़ृत डेटाबेस और एक ऐसी प्रक्रिया स्थापित किए गए हैं जिनके चलते किसी भी व्यक्ति के कहीं भी होने की समुचित जानकारी उपलब्ध रहती है. |
|
|
| इसी तर्ज़ पर, भारत दो प्रणालियाँ Crime and Criminal Tracking Network & Systems (CCTNS) और National Intelligence Grid (NATGRID) स्थापित करने जा रहा है. इन दोनों प्रणालियों की स्थापना से पूरे देश में सुरक्षा तंत्र की एक नई परिभाषा स्थापित होने जा रही है. CCTNS के तहत सभी पुलिस थाने आपस में जुड़ जाएँगे और पुलिस चौबीसों घंटे पूरे देश में, किसी की भी जानकारी रख पाएगी. |
| इसी माह स्थापित किए जा रहे नैटग्रिड के पास विश्वस्तरीय डेटाबेस होगा जो सभी सुरक्षा एजेंसियों को उपलब्ध होगा. इस डेटाबेस को दूसरे डेटाबेसों के साथ जोड़े जाने की क्षमता होगी. नैटग्रिड में सी.बी.आई., राष्ट्रीय जाँच एजेंसी, राजस्च गुप्तचर निदेशालय सरीखी गुप्तचर शाखाओं के अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी. नैटग्रिड की पहुँच देश के सभी डेटाबेसों तक होगी जिसमें बैंक, बीमा कंपनियाँ, आप्रवासन, आयकर विभाग इत्यादि शामिल हैं. |
| 0-----------0 |
| -काजल कुमार |
Monday, September 28, 2009
अब आपको खुद कुछ नहीं पढ़ना पढ़ेगा
| कई बार लगता था कि काश पढ़ने के लिए कोई और होता जो बिना किसी हील-हुज्जत के कंप्यूटर मॉनीटर से चुपचाप मेरे लिए कुछ भी पढ़ देता. मुझे कुछ भी पढ़ने के लिए आँखें गड़ाने की ज़रूरत न पड़ती. |
| हालाँकि विंडोज़ एक्स.पी. के साथ एक आदिम क़िस्म का "नैरेटर" साफ़्टवेयर आता तो है पर उसकी वैसी ही सीमाएँ हैं जिनके लिए माइक्रोसाफट विख्यात है. |
| इसी बीच छानबीन करते हुए मैंने पाया कि केवल १.३ एम.बी. के साइज़ वाला एक साफ़्टवेयर "इ-स्पीक" है जो न केवल एक ओपन सोर्स साफ़्टवेयर बल्कि अभी तक का सबसे बेहतर उत्पाद भी है जो एकदम मुफ़्त है. |
| इसकी सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसमें किसी भी वेबसाइट या पी.डी.ए फ़. सहित किसी भी फ़ाइल से कुछ भी कॉपी कर बस पेस्ट कर दीजिए, यह उसे पढ़ना शुरू कर देता है. इसकी दूसरी खूबी ये है कि जब ये आपके लिए पढ़ रहा होता है तो आप उसे .wav फ़ार्मेट में रिकार्ड भी कर सकते हैं जिसे बाद में .mp3 में बदल कर कहीं भी सुना जा सकता है, विशेषकर यह सुविधा पुस्तकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. |
| इसकी जो दो सीमाएँ मुझे तुरंत समझ आईं उसमें पहली यह कि, अभी यह केवल अंग्रेज़ी भाषा ही के लिए है और दूसरी, किसी भी फ़ाइल को यह बीच में से पढ़ने की सुविधा नहीं देता है, फ़ाइल को शुरू से ही पढ़ता है यदि विराम न दिया गया हो तो. कुल मिलाकर, ओपन सोर्स और छोटा होने के कारण मैं इसे बहुत अच्छा साफ़्टवेयर मानता हूँ. आप इसे यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं. |
| ------- |
| -काजल कुमार |